लघुकथा

लघुकथा – अपना–पराया

सरकारी स्कूल दारपुर की हिन्दी टीचर नेहा का बेटा अभि शहर के नामी प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था | उसकी हिन्दी की टीचर ने उसकी हिन्दी की नोट बुक पिछले दो दिन से चैक नहीं की थी | आज नेहा सीधे अपने स्कूल जाने की बजाय बेटे के स्कूल पहुँच गई | बेटे की नोट बुक प्रिंसिपल की मेज पर पटक-पटक कर सवाल-जवाब करने लगी | प्रिंसीपल ने हिन्दी टीचर को दफ्तर में बुलाकर खूब डांट पिलाई | नेहा प्रिंसीपल को ऐसे निक्कमे टीचर निकाल कर अच्छा टीचर रखने की सलाह देकर दफ्तर से सीधे अपने स्कूल आ गई | बच्चे अपनी नोट बुक्स लेकर कह रहे थे – ‘मैडम हमारी नोट बुक्स चैक कर लो |’ मैडम ने कहा –‘बच्चो आपकी नोट बुक्स कल चैक कर दूँगी | आज मेरा सिर दुःख रहा है | बाहर से गुजरते हुए मैडम वीना ने जैसे ही नेहा से आज देर से आने के बारे पूछा तो वह बिफर पड़ी | उसने वीना को बताया कि वह बेटे के स्कूल गई थी | फिर दोनों टीचर अपने बच्चों के विद्यालय व उनकी पढ़ाई के बारे मे बतियाने लगीं | नेहा ने अपने बेटे के स्कूल में हुए आज के घटनाक्रम को लेकर खूब शेखियां बघारीं | वह कह रही थी आज उसने प्रिंसीपल व उसकी हिन्दी टीचर को खूब बाट लगाई | दोनों टीचर आपसी घरेलु बातों में मशगूल हो गईं | इधर बच्चे अपनी नोट बुक्स के पन्ने पलट रहे थे | पिछले कई दिनों से उनकी नोट बुक्स चैक ही नहीं हुई थीं | अपने टीचर को बातों मे व्यस्त देख धीरे-धीरे क्लास रूम में शोर बढ़ गया था…||

अशोक दर्द

 

 

 

 

 

 

 

अशोक दर्द

जन्म –तिथि - 23- 04 – 1966 माता- श्रीमती रोशनी पिता --- श्री भगत राम पत्नी –श्रीमती आशा [गृहिणी ] संतान -- पुत्री डा. शबनम ठाकुर ,पुत्र इंजि. शुभम ठाकुर शिक्षा – शास्त्री , प्रभाकर ,जे बी टी ,एम ए [हिंदी ] बी एड भाषा ज्ञान --- हिंदी ,अंग्रेजी ,संस्कृत व्यवसाय – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिंदी अध्यापक जन्म-स्थान-गावं घट्ट (टप्पर) डा. शेरपुर ,तहसील डलहौज़ी जिला चम्बा (हि.प्र ] लेखन विधाएं –कविता , कहानी , व लघुकथा प्रकाशित कृतियाँ – अंजुरी भर शब्द [कविता संग्रह ] व लगभग बीस राष्ट्रिय काव्य संग्रहों में कविता लेखन | सम्पादन --- मेरे पहाड़ में [कविता संग्रह ] विद्यालय की पत्रिका बुरांस में सम्पादन सहयोग | प्रसारण ----दूरदर्शन शिमला व आकाशवाणी शिमला व धर्मशाला से रचना प्रसारण | सम्मान----- हिमाचल प्रदेश राज्य पत्रकार महासंघ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत , हिमाचल प्रदेश सिमौर कला संगम द्वारा लोक साहित्य के लिए आचार्य विशिष्ठ पुरस्कार २०१४ , सामाजिक आक्रोश द्वारा आयोजित लघुकथा प्रतियोगिता में देशभक्ति लघुकथा को द्वितीय पुरस्कार | इनके आलावा कई साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित | अन्य ---इरावती साहित्य एवं कला मंच बनीखेत का अध्यक्ष [मंच के द्वारा कई अन्तर्राज्यीय सम्मेलनों का आयोजन | सम्प्रति पता –अशोक ‘दर्द’ प्रवास कुटीर,गावं व डाकघर-बनीखेत तह. डलहौज़ी जि. चम्बा स्थायी पता ----गाँव घट्ट डाकघर बनीखेत जिला चंबा [हिमाचल प्रदेश ] मो .09418248262 , ई मेल --- ashokdard23@gmail.com