लघुकथा

जीवन और श्वास

आलाप और रागिनी छोटे से शहर के बड़े गायक थे। दोनों की म्यूज़िकल नाइट्स शहर में धमाल मचा रही थीं। दोनों का रिश्ता ऐसा था जैसे कि जीवन का श्वास से।
अपना शहर जीत लेने के बाद इच्छा मुंबई की मायानगरी में किस्मत आज़माने की हुई। दोनों फिल्मों के लिए गाने लगे। पहले साथ साथ फिर अपने अपने रास्ते पर बढ़ने लगे। ना जाने कब रास्तों में फासले आ गए। इस फासले को अहम की गर्म हवा ने भर दिया।
जीवन श्वास से पृथक अपना अस्तित्व तलाशने लगा।

*आशीष कुमार त्रिवेदी

नाम :- आशीष कुमार त्रिवेदी पता :- C-2072 Indira nagar Lucknow -226016 मैं कहानी, लघु कथा, लेख लिखता हूँ. मेरी एक कहानी म. प्र, से प्रकाशित सत्य की मशाल पत्रिका में छपी है