समाचार

नवी मुंबई में वसंत पंचमी पर साहित्यकारों का सम्मान तथा काव्यगोष्ठी

मंजिल ग्रुप साहित्यिक मंच , दिल्ली द्वारा आज मंजु गुप्ता के घर द्वारका सोसाइटी , वाशी , नवी मुंबई में वसन्त पंचमी , महात्मा गांधी जी की पूण्य तिथि पर एक साहित्यिक कवि गोष्ठी , साहित्यिक सम्मान कार्यक्रम रखा गया। आयोजक कवियित्री , लेखिका ,शिक्षिका  डॉ  मंजु गुप्ता ने एक शाम मां के नाम , वसंत पंचमी , बापू बलिदान दिवस कार्यक्रम में मां , सरस्वती वंदना , गांधी जी पर आधारित कई रचनाकारों की रचनाओं का रचना पाठ किया गया। मिनी पुस्तक मेले का लोगों ने आनंद उठाया। डॉ मंजु गुप्ता ने मुख्य अतिथि सुधीर सिंह का शाल , नारियल सुपारी , माला पहना के सम्मान किया । कार्यक्रम के अंतिम भाग में साहित्यकार डॉ मंजू गुप्ता तथा जी को उनकी रचना धर्मिता के लिए शतकवीर सम्मान रचना सम्मान तथा मां तूलिका सम्मान प्रदान किया गया। रवि रश्मि जो को रचना स्वर्ण प्रतिभा सम्मान, शतक शिरोमणि सम्मान , मां तूलिका सम्मान तथा गणतंत्र साहित्यिक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंजिल खूब साहित्यिक मंच के राष्ट्रीय संयोजक से सुधीर सिंह सुधाकर उपस्थित हुए थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मंजु गुप्ता जी तथा संचालन रवि रश्मि अनुभूति जी ने किया । स्वतंत्र गुप्ता जी ने विद्वानों का आभार दे स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया ।

संस्था द्वारा अपने नियम के प्रक्रिया के तहत श्रोताओं द्वारा चयनित रचनाकारों को सम्मानित किया जाता है और यह सम्मान उनके गृहनगर में दिया जाता है संस्था के पदाधिकारी आकर रचनाकार को सम्मानित करते हैं यह कार्यक्रम संस्था द्वारा पिछले 11 वर्षों से लगातार चलाया जा रहा है। अब तक संस्था द्वारा अट्ठारह सौ साहित्यिक रचना धर्मिता से जुड़े कलम कारों को सम्मानित किया जा चुका है।

प्रस्तुति — डॉ मंजु गुप्ता
वाशी , नवी मुंबई

मंजु गुप्ता

जन्म : २१. २. १९५३ , ऋषिकेश , उत्तरांचल शिक्षा : एम.ए ( राजनीति शास्त्र ) , बी.एड शिक्षण : हिंदी शिक्षिका, जयपुरियार सीबीएससी हाईस्कूल, सानपाड़ा नवीमुंबई संप्रति : सेवा निवृत मुख्य अध्यापिका , श्री राम है स्कूल , नेरूल , नवी मुंबई। कृतियाँ :प्रांतपर्वपयोधि काव्य,दीपक नैतिक कहानियाँ,सृष्टि खंडकाव्य,संगम काव्य अलबम नैतिक कहानियाँ , भारत महान बालगीत सार निबंध,परिवर्तन कहानियाँ। प्रेस में : जज्बा ( देश भक्ति गीत ) रुचियाँ : बागवानी , पेंटिंग , प्रौढ़ शिक्षा और सामाजिकता प्रकाशन : देश - विदेश की विभिन्न समाचारपत्रों ,पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। उपलब्धियां : समस्त भारत की विशेषताओं को प्रांतपर्व पयोधि में समेटनेवाली प्रथम महिला कवयित्री , मुंबई दूरदर्शन से सांप्रदायिक सद्भाव पर कवि सम्मेलन में सहभाग , गांधी जीवन शैली निबंध स्पर्धा में तुषार गांधी द्वारा विशेष सम्मान से सम्मानित , माॅडर्न कॉलेज वाशी द्वारा सावित्री बाई फूले पुरस्कार से सम्मानित , भारतीय संस्कृति प्रतिष्ठान द्वारा प्रीत रंग में स्पर्धा में पुरस्कृत , आकाशवाणी मुंबई से कविताएँ प्रसारित , विभिन्न व्यंजन स्पर्धाओं में पुरस्कृत, दूरदर्शन पर अखिल भारतीय कविसम्मेलन में सहभाग । सम्मान : वार्ष्णेय सभा मुंबई , वार्ष्णेय चेरिटेबल ट्रस्ट नवी मुंबई , एकता वेलफेयर असोसिएन नवी मुंबई , मैत्री फाउंडेशन विरार , कन्नड़ समाज संघ , राष्ट्र भाषा महासंघ मुंबई , प्रेक्षा ध्यान केंद्र , नवचिंतन सावधान संस्था मुंबई कविरत्न से सम्मानित , हिन्द युग्म यूनि कवि सम्मान , राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच दिल्ली द्वारा महिला शिरोमणी अवार्ड के लिए चयन आदि। संपर्क :19, द्वारका, प्लॉट क्रमांक 31, सेक्टर 9A वाशी, नवी मुंबई400703 भारत . फोन : 022 - 27882407 / 09833960213 ई मेल : writermanju@gmail.com