बाल कविता

रावण को अब जलना होगा

हरण किया माता सीता का,      8 अक्टूबर को है दशहरा, जानिए पूजा विधि और महत्व | News Track Live, NewsTrack Hindi 1
रावण ने परिणाम न सोचा,
शक्ति राम की जान न पाया,
हुआ जान का था अब लोचा.
रावण को अब जलना होगा,
पाप का फल तो भुगतना होगा,
कहता दशहरा सीख लो इससे,
धर्म के पथ पर चलना होगा.

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244