बाल कविता

दिवाली

जगमग-जगमग आई दिवाली,
दीप खुशी के लाई दिवाली,Diwali Puja 2016: Amusing Superstitions That Everyone Will Know - दिवाली के  दिन इन चीजों का दिखना होता है शुभ | Patrika News
मिलकर दीप जलाएंगे,
प्रेम-संदेशा लाई दिवाली.
मिट्टी के दीपक कुम्हार ने,
बड़े जतन से बनाए हैं,
कुम्हार की भी मने दिवाली,
ढेरों दीपक लाए हैं.
दीप जलें तो होती दिवाली,
प्रेम बढ़े तो होती दिवाली,
मन में दीप खुशी के जलें तो,
जगमग-जगमग होती दिवाली.
बम-पटाखे नहीं जलाकर,
राह नई अपनाएंगे,
प्रदूषण से मुक्त है रहना,
सबको यही सिखाएंगे.

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244