क्षणिका

दो क्षणिकाएं

1. समय
समय को आज तक कौन बांध पाया है?
जिसने एकबारगी समय को समझ लिया,
समय उसका साया है, सरमाया है.

2. एकला चलो रे
रविंद्रनाथ टैगोर ने लिखा था एक गीत
”एकला चलो रे” यह गीत
हुआ था सबका मन-मीत
”एकला चलो रे” का मतलब यह नहीं था
कि सबके साथ मत चलो
पर हो गया इसके विपरीत.
”एकला चलो रे” से
रविंद्रनाथ टैगोर का तात्पर्य था
गलत दिशा में बढ़ रही भीड़ का हिस्सा मत बनो
उस से बेहतर है अकेले चलो
पर हमने सबके साथ चलना छोड़ दिया
अकेले चलना सीख लिया है
रिश्तों के फेस को छोड़कर
फेसबुक से नाता जोड़ लिया है.

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244