कविता

हिन्दी भाषा

हम हिन्दुस्तानी भाषा भाषी
राष्ट्र हिन्दुस्तान हमारा   है
मातृभाषा हिन्दी है      हमारी
जो विश्व में सबका प्चारा  हे

हम हिन्दुस्तानी भाषा भाषी
हम आर्यपुत्र कहलाते     हैं
सनातन धर्म की पावन धरती से
विश्व हिन्दी दिवस मनाते  है

हम हिन्दुस्तानी भाषा भाषी
हिन्दी की मशाल जलाते हैं
आओ वार्तालाप करे हिन्दी में
हिन्दी की पताका लहराते    हैं

हम हिन्दुस्तानी भाषा भाषी
हिन्दी की गौरव बतलाते हैं
हिन्दी में संवाद करेंगे  हम
जग को हिन्दी में समझाते। हैं

हम हिन्द्रुस्तानी भाषा भाषी
राष्ट्रभाषा की अलख जगाते हैं
हमारा गौरव हिन्दी भाषा है
जग को हम  बतलाते    हैं

हम हिन्दुस्तानी भाषा भाषी
लिपि देवनागरी लिख जाते हैं
माता जिनकी देवभाषा है
संस्कृत में भी कथा सुनाते हैं

— उदय किशोर साह

उदय किशोर साह

पत्रकार, दैनिक भास्कर जयपुर बाँका मो० पो० जयपुर जिला बाँका बिहार मो.-9546115088