कविता

शुभ कामना !

बहुरंगी दुनिया भले , रंग भा गए तीन ,

बस केसरिया , सित, हरित ,रहें वंदना लीन |

रहें वंदना लीन ,सीख लें उनसे सारी ,

ओज ,शूरता ,त्याग , शान्ति हो सबसे प्यारी |

धरा करे शृंगार ,वीर ही रस हो अंगी ,

नस-नस में संचार ,भले दुनिया बहुरंगी ||१

 

अक्षत आशाएँ रहें ,रोली हो विश्वास ,

भले नयन से दूर हो ,मन से हर पल पास |

मन से हर पल पास, ध्यान बस रहे तुम्हारा ,

सुख समृद्धि अपार ,प्यार भी तुम पर वारा |

भूल न पाए भ्रात ,रहे कर्त्तव्यों में रत ,

मन के मंगल भाव , रहें सब आशा अक्षत ||२

 

राखी मंगल कामना ,शुभ-आशिष ,उपहार ,

भाई के मन बाँधती , इक धागे से प्यार  |

इक धागे से प्यार ,सजाती सुन्दर मोती ,

माँग प्रभु से सार ,सुखों की लड़ी पिरोती |

मात -पिता तुम संग ,मुदित है मन का पाखी ,

सँवरा घर-संसार ,लाज भैया ने राखी ||३

डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा

 

डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा

परिचय : डॉ.ज्योत्स्ना शर्मा जन्म स्थान : बिजनौर (उ0प्र0) शिक्षा : संस्कृत में स्नातकोत्तर उपाधि ( लब्ध स्वर्ण-पदक )एवं पी-एच 0 डी0 शोध विषय : श्री मूलशंकरमाणिक्यलालयाज्ञनिक की संस्कृत नाट्यकृतियों का नाट्यशास्त्रीय अध्ययन । प्रकाशन : 'ओस नहाई भोर'(एकल हाइकु-संग्रह), 'महकी कस्तूरी'(एकल दोहा-संग्रह), 'तुमसे उजियारा है' (एकल माहिया-संग्रह) । अन्य प्रकाशन - ‘यादों के पाखी’(हाइकु-संग्रह ), ‘अलसाई चाँदनी’ (सेदोका –संग्रह ) एवं ‘उजास साथ रखना ‘(चोका-संग्रह), हिन्दीहाइकुप्रकृति-काव्यकोश,, डॉसुधागुप्ताकेहाइकु मेंप्रकृति( अनुशीलनग्रन्थ),हाइकु –काव्यशिल्पएवंअनुभूति,समकालीनदोहाकोशमेंरचनाएँप्रकाशित।विविध राष्ट्रीय,अंतर्राष्ट्रीय (अंतर्जाल पर भी )पत्र-पत्रिकाओं, ब्लॉग पर यथा – हिंदी चेतना,गर्भनाल, अनुभूति, अविराम साहित्यिकी, रचनाकार, समृद्ध सुखी परिवार,सादर इंडिया, उदंती, लेखनी, शोध दिशा, राजभाषा आश्रम सौरभ , यादें, अभिनव इमरोज़, सहज साहित्य, त्रिवेणी, हिंदी हाइकु, लघुकथा . कॉम, साहित्य कुञ्ज, विधान केसरी, प्रभात केसरी, नूतन भाषा-सेतु,नेवा: हाइकु, सरस्वतीसुमन आदि में हाइकु,सेदोका,ताँका,चोका,गीत,माहिया,दोहा, कुंडलियाँ, घनाक्षरी, ग़ज़ल, बाल कविताएँ, समीक्षा, लेख, क्षणिका आदि विविध विधाओं में अनवरत प्रकाशन । ब्लॉग : jyotirmaykalash.blogspot.in सम्प्रति : स्वतन्त्रलेखन सम्पर्क :एच-604, प्रमुख हिल्स, छरवाडा रोड, वापी, जिला- वलसाड, गुजरात (भारत ) पिन- 396191 e-mail -Sharmajyotsna766@gmail.com Jyotsna.asharma@yahoo.co.in

4 thoughts on “शुभ कामना !

  • गुरमेल सिंह भमरा लंदन

    बहुत खूब .

    • डॉ ज्योत्स्ना शर्मा

      बहुत आभार !

  • विजय कुमार सिंघल

    बहुत सुंदर कुंडलियाँ !

    • डॉ ज्योत्स्ना शर्मा

      हार्दिक धन्यवाद !

Comments are closed.