मुक्तक/दोहा

योग दिवस के दोहे

तन मन  सारा  शुद्ध कर, करता  रोज़ निरोग।
सेहत की चाहत अगर, नियमित करिये योग।
योग शुरू यदि कर दिया,अब करना कम भोग।
योग  गुरू  का  हर  समय, लेना  तुम सहयोग।
धर्म कर्म का हर  घड़ी, रख कर चल संयोग।
बीत  चुके  कल का  नहीं, कभी मनाना सोग।
भले  आदमी  का  सदा, करना तुम सहयोग।
इस पर देना  ध्यान मत, क्या कहते  हैं लोग।
— हमीद कानपुरी

*हमीद कानपुरी

पूरा नाम - अब्दुल हमीद इदरीसी वरिष्ठ प्रबन्धक, सेवानिवृत पंजाब नेशनल बैंक 179, मीरपुर. कैण्ट,कानपुर - 208004 ईमेल - ahidrisi1005@gmail.com मो. 9795772415