कविता

महोत्सव

बड़ी  धूमधाम  से आजादी का अमृत  महोत्सव  मनाएंगे ,
गली –  मोहल्लों में भारत के शूरवीरों की गाथा  गाएंगे।
सत्य , अहिंसा , प्रेम के पुजारी बापू का दर्शन हम अपनाएंगे ,
बैरी ना माने तो आजाद बनकर दिखलाएंगे ।
मातृभूमि  की  रक्षा  से  बढ़कर  अब न  कोई  दूजा कार्य होगा ,
घर  –  घर जाकर तिरंगे का महत्व बतलाएंगे ।
महाराणा प्रताप , शिवाजी की शौर्य  की  कहानियांँ  बच्चों  को सुनाएंगे ,
महापुरुषों से सीख लेकर  जीवन को उज्ज्वल  बनाएंगे ।
आंधी तूफानों में भी ! हम  चेतना प्रकाश  का  दीप जलाएंगे ,
जन  –  जन में  ख़ुशियांँ लाएंगे।
— चेतना प्रकाश चितेरी

चेतना सिंह 'चितेरी'

मोबाइल नंबर _ 8005313636 पता_ A—2—130, बद्री हाउसिंग स्कीम न्यू मेंहदौरी कॉलोनी तेलियरगंज, प्रयागराज पिन कोड —211004