कविता

वीरों का ऐसा वसंत हो

देश में शांति अमन हो,
हर तरफ खुशहाली हो,
संस्कार ,संस्कृति का प्रसार हो,
फूलों की तरह खिलता देश हो,
वीरों का ऐसा बसंत हो,

सत्य ,अहिंसा सबका शस्त्र हो,
हृदय श्वेत सा निर्मल हो,
धोखाधड़ी , बेईमानी का अंत हो,
नारी का आदर,सम्मान हो,
वीरों का ऐसा बसंत हो,

हर समस्या का समाधान हो,
गरीबों पर न अत्याचार हो,
वतन में भाई चारा हो,
हर सपना सभी का साकार हो,
वीरों का ऐसा बसंत हो,[…]

— पूनम गुप्ता

पूनम गुप्ता

मेरी तीन कविताये बुक में प्रकाशित हो चुकी है भोपाल मध्यप्रदेश