कविता

माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर

मातृभूमि का है वो सच्चा सेवक, कर्मठ नेता, सपूत बेमिसाल,
शपथ ली जिसने आजीवन सेवा की रज तिलक कर भाल,
गुणगान उनका करे मेरी लेखनी ठोक ठोक “आनंद” ताल,
रगों में दौड़ता जिनके देशभक्ति के जोशीले रक्त का उबाल ।

मेरा भारत हो सशक्त, सर्वांगीण विकसित, समृद्धिशाली खुशहाल,
हर क्षेत्र में विश्वस्तरीय पटल पर मचाएं हर एक भारतीय धमाल,
दसों दिशाओं में गूॅंजे डंका भारत का हो ऐसा परिवर्तन कमाल,
दहक रही थी उनके भीतर आत्मविश्वास की वर्षो से ये मशाल ।

जनता जनार्दन ने भारत भूमि के हित में निर्णय लिया विशाल,
चुन लिया नेता माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को पहना कर माल,
करता आया उनकी सेना का संगठन देशवासियों की देखभाल,
बदली सम्पूर्ण विश्व में फिर पुराने भारत की तस्वीर बदले हाल ।

धैर्य साहस सत्य समर्पण त्याग कर्तव्य का गठबंधन समयकाल,
अपनी दृढ़ संकल्प शक्ति यम नियम व्रत से जिन्होंने किया कमाल,
कॉंपता है आज मोदी जी के समक्ष विरोधियों का हर सवाल,
कैसे ढूॅंढ लाते हैं वो दुश्मनों को झट से एक कर धरती पाताल ।

विविधताओं में भी दिखता हैं एक रंग भारत माता के है सब लाल,
आदर सत्कार करते सब धर्मों का एक दूसरे का लेते हैं हाल-चाल,
मेरे भारत की ओर ऑंख उठाकर न देख दुश्मन कर देंगे तुझे हलाल,
जब नेता हो सुयोग्य तो बदल जाती हैं हर देश की पहचान चाल ढाल ।

आज आसान हुआ हर वर्ग का जीविकोपार्जन सुधरे हैं हाल,
स्वस्थ सुंदर समृद्ध शक्तिशाली भारत का नवीनीकरण विशाल,
मोदी जी के जैसे ज्ञानी महापुरुष के मार्गदर्शन से हुए मालामाल,
माननीय मोदी जी को जन्म दिन पर देते हम अशेष दुआएं महाकाल ।

— मोनिका डागा “आनंद”

*मोनिका डागा 'आनंद'

चेन्नई, तमिलनाडु