गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल

सोने चाँदी की चाल पूछ रहे
कितना आया उछाल पूछ रहे

किस लिये है उबाल पूछ रहे
लोग अब भी सवाल पूछ रहे

किसने काटा वबाल पूछ रहे
किसने काटी है डाल पूछ रहे

सबको मालूम है सबब लेकिन
लोग फिर भी खयाल पूछ रहे

कुछहक़ीक़त से वास्ता हीनहीं
वो सितारों की चाल पूछ रहे

— हमीद कानपुरी

*हमीद कानपुरी

पूरा नाम - अब्दुल हमीद इदरीसी वरिष्ठ प्रबन्धक, सेवानिवृत पंजाब नेशनल बैंक 179, मीरपुर. कैण्ट,कानपुर - 208004 ईमेल - ahidrisi1005@gmail.com मो. 9795772415