कविता

सिर्फ सोलह लाइन में?

उसने सुझाव दिया कि
अपने दिल का अरमान लिखो,
अपनी चाहत,शत्रु, दिलोजान लिखो,
मैंने कहा यार सिर्फ सोलह लाइन में
आप ही बताओ क्या क्या लिखूं,
अपनी मर्ज लिखूं या दवा लिखूं,
अपने दोस्त लिखूं या दुश्मन लिखूं,
या दोस्त के खोल में छुपे स्वजन लिखूं,
मेरी उन्नति के लिए उनका ढिंढोरा लिखूं,
या सच में उनका बहलाता मन छिछोरा लिखूं,
अपनी आन बान या शान लिखूं,
या मुझे बर्बाद करने का उनका अरमां लिखूं,
समाज के लिए जां लुटाना लिखूं,
या उनका स्वार्थ और बरगलाना लिखूं,
अब दिल चीर कर और कितना बताऊं,
सोलह लाइन में क्या दिखाऊं क्या छुपाऊं।

— राजेन्द्र लाहिरी

राजेन्द्र लाहिरी

पामगढ़, जिला जांजगीर चाम्पा, छ. ग.495554