होली के टप्पे
राजनीति में यूपी में तो खुला खेला है देखो भाई
100 ऐमैले लाओगे तो सीएम की कुर्सी भी आई
पास लगती है होली, हो रही गजब ठिठोली
समय ने तुम्हें पुकारा. जोगीरा तारा रारा
यूसीसी लाना था जिनको यूजीसी ले आए
अपनी उम्दा छवि में देखो खुद ही ग्रहण लगाएं
किया गड़बड़ घोटाला, दाग न धुलने वाला
न होगा खेल दोबारा, जोगीरा तारा रारा
जल्दी अपनी भूल सुधारो गर कुर्सी फिर पाना
वरना झोला उठाकर तुम ढूंढोगे नया ठिकाना
सुनता वह नहीं बहाना, काम तुमको है बनाना
समय कर रहा है इशारा, जोगीरा तारा रारा
— डॉक्टर इंजीनियर मनोज श्रीवास्तव
