गोपाल कौशल सम्मानित
नागदा (धार) कलेक्टर प्रियंक मिश्र की प्रेरणा तथा डाइट प्राचार्य मनोज कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत संचालित मिशन अंकुर के तहत कक्षा 1 एवं 2 की हिंदी भाषा सामग्री का स्थानीय लोकभाषाओं मालवी, निमाड़ी और भीली में अनुवाद जिले के शिक्षकों द्वारा किया गया। इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल का विमोचन डाइट धार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी, डाइट प्राचार्य मनोज शुक्ला एवं डीपीसी प्रदीप खरे द्वारा अनुवादित सामग्री का औपचारिक विमोचन किया इस अवसर पर लेखन एवं अनुवाद कार्य से जुड़े संयोजक राम परिंदा, मालवी भाषा संयोजक गोपाल कौशल नवाचारी शिक्षक नयापुरा माकनी बदनावर सहित लेखन समूह के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
