प्रार्थना
बहुत जरूरी हो गई हैं प्रार्थनाएं
अब फिर आ गाय है प्रार्थनाओं का दौर
क्योंकि उस समय भी की गईं थी प्रार्थनाएं
जब आतीं थीं विपदायें
डरती थी प्रकृति
चिंतातुर रहता था मनुष्य
हिंस्र पशु बना लेते थे
मनुष्य को अपना शिकार
या फिर युद्धोन्माद के कारण
समाप्त हो जाते थे कितने ही जीवन।
तब कुछ लग प्रार्थनाओं में जुटे रहते थे
वे प्रार्थनाओं के छंद गढ़ते थे
वे ऋचाओं को ग्रहण करते थे
क्यों कि सब का कल्याण चाहते थे वे
सब भला चाहते थे वे
शायद अब फिर वैसी ही परिस्थितियां हैं
इसी लिए तत्पर होना है
प्रार्थनाओं के लिए
सब के कल्याण के लिए
सब के मंगल के लिए
— डॉ. वेद व्यथित
