चंदा चोरी
चंदा
चोरी हुई
सब अंजान बने
आस्था से खिलवाड़ हुआ।१
अपने
और अपनों
की संदिग्ध भूमिका
राम मंदिर के सेवादार।२
मंदिर
चंदा चोरी
जिम्मेदार मौन रहे
और दान गायब हुए।३
चंदा
चोरी नहीं
राम नाम बदनाम
सनातनी आस्था से खिलवाड़।४
अचानक
भाव बढ़ा
बंदर बांट करता
खासम-खास सिपहसालार अपना।५
राम
बड़े बेचैन
अपने धाम आकर
वनवास ही अच्छा था।६
हम
रामभक्त हैं
चंदा ही चुराया
कौन सा अपराध किया।७
चढ़ावा
चोरी हुई
राम मंदिर में
आप क्यों परेशान हैं।८
जिसकी
चोरी हुई
वह मुस्कुराता है
राम कृपा मुझ पर।९
सुनियोजित
साजिश है
चढ़ावा चोरी नहीं
बहुत बड़ा षड्यंत्र है।१०
जिम्मेदार
मौन रहा
पता नहीं आपको
रामाज्ञा का पालन किया।११
सेवादार
हम सब
भगवान राम के
चोरी राम-दान की।१२
हमारा
पूरा अधिकार
चंदा-चढ़ावा पर,
फिर कैसे चोरी कहते।१३
बेचारे
तमाशा देखते
पर कहते कुछ
मजे ले रहे हैं।१४
यमराज
बहुत चिंतित
हिस्सा नहीं मिला
चंदा चोरी होती रही।१५
काश
हम-आप
भी मौका पाते
और खूब चढ़ावा चुराते।१६
प्रभु
मुझे शिकायत
बहुत है आपसे
चंदा सीधे हमें भिजवाते।१७
चोरी
करते क्यों
चंदा आपके नाम
खाते में मेरे जाते।१८
