क्षणिका

क्षणिकाएं – आदिवासी

१) है मूल निवास अफ्रीका के जंगल
वहीं से विभिन्न देशों में ये आए
जंगल, माटी और संस्कृति से जुड़े
आदिवासी समाज, जाने जाएं।

२) आधुनिकता से इन्हें न कुछ मतलब
जंगल ही है इनका आशियाना
बनवासी बोलो इन्हें या आदिवासी
आसान नही है इनको समझ पाना।

३) मुख्य धारा से हैं अलग-थलग ये
हैं विकास के पथ से ये कोसों दूर
प्रकृति की भाषा अच्छे से समझते
आपसी सामंजस्य से हैं भरपूर।

४) वन से ही मिलता इन्हें भोजन पानी
जड़ी -बूटियां करें रोगों का निदान
आदिवासी हमारे विकास की कड़ी
इनका अपना अलग ही संविधान।

— नवल अग्रवाल

*नवल किशोर अग्रवाल

इलाहाबाद बैंक से अवकाश प्राप्त पलावा, मुम्बई