कविता

लहू से लिखी आजादी की दास्तां

आए थे अंग्रेज़ करने राज हम पर,
समझते रहे हमको गुलाम ,
पकड़ ली क्रांतिवीरों ने जब अपने हाथ में लगाम,
लहू से लिखी हमने फिर अपनी आज़ादी की दास्तां।
कई बार लाठी खाई, खाई गोली भी बार बार,
अंग्रेजों तुम पीछे हटो,
करते रहे आंदोलन बारम्बार।
भगत सिंह था ये बोला, “डर क्या चीज है, फाँसी तोहफा है”
बिस्मिल ने था ये गाया, “सरफरोशी की तमन्ना अब दिल में है” ।
रानी लक्ष्मी बाई आई थी होकर घोड़े पर सवार,
अंग्रेजों की छाती पर तलवारों से किए थे उसने वार।
अंग्रेज़ों की नींद थी उड़ गई, जब उस वीर नारी ने रण था सारा भेदा कई बार।
गांधी जी ने था अपनाया “अहिंसा”, पर जिगरा फौलाद का,
बोस सुभाष चंद्र बोले थे लड़ के लेंगे खून का बदला,
बन के वीर सिपाही हिंदुस्तान का।
जब जलियाँवाला में गोलियाँ चलीं थी,
निहत्थों के खून से धरती भी लाल हुई थी,
उसी लाल से हमारे तिरंगे की इज्ज़त मालामाल हुई थी।

जिस माँ ने बेटा खोया,
उसने था रखा माथा ऊँचा अपना,
बहन ने थी राखी भेजी, “भैया लाज बचाना साथ में प्यारा तिरंगा रखना” ।
15 अगस्त था जब आया, आज़ादी का डंका था सबने बजाया,
मुफ्त में किसी को कुछ नहीं मिलता,
इतिहास गवाह है ,थी लिखी हमने लहू से आजादी की दास्तां।

— कैप्टन डॉ. जय महलवाल अनजान

डॉ. जय महलवाल

लेफ्टिनेंट (डॉक्टर) जय महलवाल सहायक प्रोफेसर (गणित) राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर कवि,साहित्यकार,लेखक साहित्यिक अनुभव : विगत 15 वर्षो से लेखन । प्रकाशित कृतियां : कहलूरी कलमवीर,तेजस दर्पण,आकाश कविघोष ,गिरिराज तथा अन्य अनेक कृतियां समाचार पत्रों एवम पत्रिकाओं में प्रकाशित प्राप्त सम्मान पत्रक या उपाधियां : हिंदी काव्य रत्न २०२४, कल्याण शरद शिरोमणि साहित्य सम्मान२०२२, कालेबाबा उत्कृष्ठ लेखक सम्मान२०२२,रक्तसेवा सम्मान २०२२ 22 बार रक्तदान कर चुके हैं। (व्यास रक्तदान समिति, नेहा मानव सोसाइटी, दरिद्र नारायण समिति देवभूमि ब्लड डोनर्स के तहत) महाविद्यालय में एनसीसी अधिकारी भी हैं,इनके लगभग 12 कैडेट्स विभिन्न सरकारी (पुलिस,वन विभाग,कृषि विभाग,aims) सेवाओं में कार्यरत हैं। 1 विद्यार्थी सहायक प्रोफेसर और 1 विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT में सेवाएं दे रहे हैं। हाल ही में इनको हिंदी काव्य रत्न की उपाधि (10 जनवरी) शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा नवाजा गया है। राष्ट्रीय एकता अवार्ड 2024 (राष्ट्रीय सर्वधर्म समभाव मंच) ई– ०१ प्रोफेसर कॉलोनी राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर हिमाचल प्रदेश पिन १७४००१ सचलभाष ९४१८३५३४६१