आजादी अपना अधिकार
विधा- कविता
शीर्षक- आजादी अपना अधिकार
भारत माता की संतानें हम,
इसकी माटी की शान बचाएंगे,
स्वतंत्रता अक्षुण्ण रखने को,
देशप्रेम का अलख जगाएंगे।
हाथ में लेकर झंडा तिरंगा,
वंदेमातरम् गाते जाएंगे,
परतंत्र न हो फिर भारत अपना,
सबको जगाते जाएंगे।
जोश में होश न खोएंगे हम,
करेंगे अन्यायों का प्रतिकार,
स्वतंत्रता कोई छीन न पाए,
आजादी अपना अधिकार।
वीरों की यह धरती हमको,
वीरता का सबक सिखाती है,
स्वतंत्रता की रक्षा करने की,
पावन राह दिखाती है।
स्वरचित और मौलिक
लीला तिवानी
सम्प्रति ऑस्ट्रेलिया
