कविता

जो असहाय है

जो असहाय हैं
जो अभावों में हैं
किसी की जरूरतों में
कभी काम न आ सके
फिर भी मदद का हौंसला रहा
पर कर न सके
सचमुच आप ने
बस यही मदद किया
किसी को सताया नहीं
किसी का सम्मान नही छीना
सच बात कहूं
आपसे बड़ा कोई नहीं

— जयचन्द प्रजापति ‘जय’

*जयचन्द प्रजापति

प्रयागराज मो.7880438226 jaychand4455@gmail.com