गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल

दुनिया तलाशने पॅ भी तुम-सा नहीं मिला
सीरत नहीं मिली, कभी चेहरा नहीं मिला

तुम तक पहुँचने का न ज़री’अः मिला मुझे
मांझी अगर मिला तो सफ़ीना नहीं मिला

जोड़ी है पाई-पाई तब इक घर हुआ नसीब
हम को किसी से विरसे में बँगला नहीं मिला

जो कुछ भी है, मिला है मशक़्क़त से ही हमें
ख़ैरात में किसी से ये रुतबा नहीं मिला

बिन माँगे मिल गया था समुंदर कभी हमें
अब माँगना पड़ा है तो क़तरा नहीं मिला

— डॉ. पूनम माटिया

डॉ. पूनम माटिया

डॉ. पूनम माटिया दिलशाद गार्डन , दिल्ली https://www.facebook.com/poonam.matia poonam.matia@gmail.com