भजन/भावगीत

जय बजरंगबली

वीर नहीं तुम सा जग में प्रभु,
गूंज रहा जयकार तिहारा।
हाथ धरो मम शीश महा प्रभु,
कोउ नहीं बिन आप हमारा
एकहि मुष्टिक में बजरंगबली
तुमने प्रभु दैत्य संहारा
नाथ करें विनती तुमसे
हनुमान सदा रख ध्यान हमारा।

— सविता सिंह मीरा

*सविता सिंह 'मीरा'

जन्म तिथि -23 सितंबर शिक्षा- स्नातकोत्तर साहित्यिक गतिविधियां - विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित व्यवसाय - निजी संस्थान में कार्यरत झारखंड जमशेदपुर संपर्क संख्या - 9430776517 ई - मेल - meerajsr2309@gmail.com