रूपेश कुमार को ‘राष्ट्र निर्माता शिक्षक गौरव शिखर सम्मान–2026’
सीवान (बिहार)। चैनपुर निवासी शिक्षक एवं साहित्यकार रूपेश कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राज श्री साहित्य अकादमी द्वारा “राष्ट्र निर्माता शिक्षक गौरव शिखर सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 5 सितंबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक दिवस समारोह में प्रदान किया गया। समारोह का संयोजन अकादमी के संस्थापक एवं प्रबंधक राजेंद्र राज के नेतृत्व में किया गया।
