शुभमन का ऐतिहासिक कमाल
यूं चौकों-छक्कों की बरसात हुई,
भारतीय क्रिकेट की जयकार हुई।
बल्ले से हैं निकली ऐसी चिंगारी,
सब गेंदबाज़ों पर पड़ गई भारी।
यहाँ 117 गेंदों में दोहरा शतक,
गिल ने दिखाया अपना दमखम।
जड़े चौके छब्बीस, छक्के आठ,
हर एक गेंद पर भारत का साथ।
खेली 223 रन की नाबाद पारी,
जो जीत की बन गई हिस्सेदारी।
यूं रोहित के संग ऐसी साझेदारी,
गेंदबाज़ों पर पड़ गईं जो भारी।
255 रनों की मजबूत थी दीवार,
भारत की जीत का बना आधार।
लक्ष्य बड़ा था, रहीं मुश्किल राहें,
लेकिन “गिल” ने नहीं मानी आहें।
विराट अनुभव, रोहित का साथ,
जीत की मंज़िल जब आई हाथ।
कप्तानी का भी दिखा हैं कमाल,
बल्ले ने किया सभी को निहाल।
— संजय एम तराणेकर
