गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल

छोड़िए अब तिलमिलाहट
साथ   रखिए   मुस्कुराहट

आ  करो  फिर   से चरागां
ता  यहाँ  हो   जगमगाहट

उसके  छूने   से  मुझे क्यूँ
हो  रही   है    सनसनाहट

बद ज़बानी  छोड़  भी दो
ता  नहीं  हो   तमतमाहट

बात  कोई   जब ‌ नहीं  है
किसलिए है अनमनाहट

— हमीद कानपुरी

*हमीद कानपुरी

पूरा नाम - अब्दुल हमीद इदरीसी वरिष्ठ प्रबन्धक, सेवानिवृत पंजाब नेशनल बैंक 179, मीरपुर. कैण्ट,कानपुर - 208004 ईमेल - ahidrisi1005@gmail.com मो. 9795772415