शिक्षा एवं व्यवसाय

डिजिटल युग में भटकाव और विद्यार्थी जीवन का यथार्थ

समय का मोल और छात्र जीवन,वर्तमान पीढ़ी के लिए एक गंभीर चेतावनी
आज का दौर तकनीक और डिजिट्ल माध्यमों का है, जहाँ सूचना और मनोरंजन की भरमार है। लेकिन इस डिजिटल चकाचौंध के बीच आज की युवा पीढ़ी और छात्र वर्ग अपने मूल उद्देश्य से भटकता हुआ नज़र आ रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अंतहीन रील्स और शॉर्ट्स देखने में घंटों बिता देना आज के युवाओं की सबसे बड़ी कमजोरी बनता जा रहा है।
यह एक कड़वी सच्चाई है कि आज छात्र मोबाइल स्क्रीन पर अपना क़ीमती समय बर्बाद कर रहे हैं। वे यह भूल जाते हैं कि इंटरनेट पर रील्स और शॉर्ट्स तो हर रोज़ नए आते रहेंगे और उनका सिलसिला कभी ख़त्म नहीं होगा, लेकिन यह अमूल्य छात्र जीवन (स्टूडेंट लाइफ) जीवन में दोबारा कभी लौटकर नहीं आएगा। आज का यह अस्थायी मनोरंजन कल के गहरे पछतावे का कारण बन सकता है। किताबों से बढ़ती दूरी और धुंधलाता लक्ष्य,
सुविधाओं की अधिकता ने आज के विद्यार्थियों को किताबों से दूर कर दिया है। तात्कालिक आराम और मनोरंजन के चक्कर में पढ़ाई से विमुख होना युवाओं को उनकी मंजिल से कोसों दूर कर रहा है। आज किताबों से बनाई गई दूरी भविष्य में सफ़लता के रास्ते को बेहद कठिन बना देती है, जिससे मंजिल बहुत दूर नज़र आने लगती है।
संभलने का सही समय यही है,
समय किसी के लिए नहीं रुकता। बीता हुआ वक्त और विद्यार्थी जीवन का यह स्वर्णिम काल कभी वापस नहीं आ सकता। यह साफ़ है कि यदि युवाओं को अपना भविष्य संवारना है, तो उन्हें समय रहते इस भटकाव को पहचानना होगा और ख़ुद को संभालना होगा।
संपादकीय का सीधा संदेश यही है कि आज के सभी विद्यार्थियों को अपनी प्राथमिकताओं को फिर से तय करना होगा। यदि आप एक उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य का निर्माण करना चाहते हैं, तो मोबाइल और फालतू के भटकावों को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करना ही एकमात्र विकल्प है। वक्त रहते संभल जाना ही समझदारी है, क्योंकि आज की मेहनत ही कल की सफलता की इबारत लिखती है।

— डॉ. मुश्ताक़ अहमद शाह सहज़

डॉ. मुश्ताक़ अहमद शाह

पिता का नाम: अशफ़ाक़ अहमद शाह जन्मतिथि: 24 जून जन्मस्थान: ग्राम बलड़ी, तहसील हरसूद, जिला खंडवा, मध्य प्रदेश कर्मभूमि: हरदा, मध्य प्रदेश स्थायी पता: मगरधा, जिला हरदा, पिन 461335 संपर्क: मोबाइल: 9993901625 ईमेल: dr.m.a.shaholo2@gmail.com शैक्षिक योग्यता एवं व्यवसाय शिक्षा,B.N.Y.S.बैचलर ऑफ़ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस. बी.कॉम, एम.कॉम बी.एड. फार्मासिस्ट आयुर्वेद रत्न, सी.सी.एच. व्यवसाय: फार्मासिस्ट, भाषाई दक्षता एवं रुचियाँ भाषाएँ, हिंदी, उर्दू, अंग्रेज़ी रुचियाँ, गीत, ग़ज़ल एवं सामयिक लेखन अध्ययन एवं ज्ञानार्जन साहित्यिक परिवेश में रहना वालिद (पिता) से प्रेरित होकर ग़ज़ल लेखन पूर्व पद एवं सामाजिक योगदान, पूर्व प्राचार्य, ज्ञानदीप हाई स्कूल, मगरधा पूर्व प्रधान पाठक, उर्दू माध्यमिक शाला, बलड़ी ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी, बलड़ी कम्युनिटी हेल्थ वर्कर, मगरधा साहित्यिक यात्रा लेखन का अनुभव: 30 वर्षों से निरंतर लेखन प्रकाशित रचनाएँ: 2000+ कविताएँ, ग़ज़लें, सामयिक लेख प्रकाशन, निरन्तर, द ग्राम टू डे, दी वूमंस एक्सप्रेस, एजुकेशनल समाचार पत्र (पटना), संस्कार धनी (जबलपुर),जबलपुर दर्पण, सुबह प्रकाश , दैनिक दोपहर,संस्कार न्यूज,नई रोशनी समाचार पत्र,परिवहन विशेष,समाचार पत्र, घटती घटना समाचार पत्र,कोल फील्ड मिरर (पश्चिम बंगाल), अनोख तीर (हरदा), दक्सिन समाचार पत्र, नगसर संवाद, नगर कथा साप्ताहिक (इटारसी) दैनिक भास्कर, नवदुनिया, चौथा संसार, दैनिक जागरण, मंथन (बुरहानपुर), कोरकू देशम (टिमरनी) में स्थायी कॉलम अन्य कई पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर रचनाएँ प्रकाशित प्रकाशित पुस्तकें एवं साझा संग्रह साझा संग्रह (प्रमुख), मधुमालती, कोविड, काव्य ज्योति, जहाँ न पहुँचे रवि, दोहा ज्योति, गुलसितां, 21वीं सदी के 11 कवि, काव्य दर्पण, जहाँ न पहुँचे कवि (रवीना प्रकाशन) उर्विल, स्वर्णाभ, अमल तास, गुलमोहर, मेरी क़लम से, मेरी अनुभूति, मेरी अभिव्यक्ति, बेटियां, कोहिनूर, कविता बोलती है, हिंदी हैं हम, क़लम का कमाल, शब्द मेरे, तिरंगा ऊंचा रहे हमारा (मधुशाला प्रकाशन) अल्फ़ाज़ शब्दों का पिटारा, तहरीरें कुछ सुलझी कुछ न अनसुलझी (जील इन फिक्स पब्लिकेशन) व्यक्तिगत ग़ज़ल संग्रह: तुम भुलाये क्यों नहीं जाते तेरी नाराज़गी और मेरी ग़ज़लें तेरा इंतज़ार आज भी है (नवीनतम) पाँच नए ग़ज़ल संग्रह प्रकाशनाधीन सम्मान एवं पुरस्कार साहित्यिक योगदान के लिए अनेक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त पाठकों का स्नेह, साहित्यिक मंचों से मान्यता मुश्ताक़ अहमद शाह जी का साहित्यिक और सामाजिक योगदान न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि पूरे हिंदी-उर्दू साहित्य जगत के लिए गर्व का विषय है। आपकी लेखनी ने समाज को संवेदनशीलता, प्रेम और मानवीय मूल्यों से जोड़ा है। आपके द्वारा रचित ग़ज़लें और कविताएँ आज भी पाठकों के मन को छूती हैं और साहित्य को नई दिशा देती हैं।