तमिलनाडु को मिली
तमिलनाडु को मिली खुशियों की प्यारी-प्यारी सौगात,
तेरह हजार करोड़ की हुई हैं रिमझिम सी बरसात,
दिया तोहफा प्रधानमंत्री मोदी जी ने बहुत खूब,
किया थलापति जी ने भी साधुवाद “आनंद” में डूब ।
सच्चे देशभक्त मिलते हैं तो आनंद बहे अपार,
भारत माता की जनतंत्र जय-जय करें हैं जोरदार,
एक है मेरा देश बहुत प्रिय मुझको हर देशवासी,
गूॅंजें स्वरलहरियॉं प्यारी कन्याकुमारी से काशी ।
सभी राज्य हैं भारत के दिल के चमकीले से हीरें,
जात-पात का भेद-भाव कर क्यों शांति अमन को चीरें,
ज्ञान विज्ञान सम्मान चहुॅंओर हो बस सुखद दिनमान,
मेरा भारत है सबसे ऊपर जय हिंद मेरा गान ।
हाथों में ले हाथ संग चलें हम सब विकास की ओर,
विजय श्री सुनिश्चित है और खिलेगा कमल भी पुरजोर,
राजनीतिक कटघरों से जब दूर होते हैं सब ख्वाब,
तो मिलते अपने मन कुछ इस तरह खिलते हैं गुलाब ।
संस्कारों की धूप थालापति द्वारा सुंदर सत्कार,
हर बारी ही सी एम ने दिया है सब को बहुत प्यार,
भारत के हर हिस्से का करेंगे सर्वांगीण विकास,
सुख-समृद्धि और धन-धान्य हर घर होगा सात्विक प्रकाश ।
नहीं लकीरें खींचेंगी दिलों में कोई अलगाव सी,
मंत्र एक जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी,
प्रधान के सम्मान सहयोग में बढ़ेगा ओज अपना,
पूरा होगा प्यासी ऑंखों का सर्व हितैशी सपना ।
— मोनिका डागा “आनंद”
