गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल

ढलेगी ग़म की रात सुबह मुस्कुराएगी
तमस मिटेगा रोशनी वक़ार पाएगी

जलाके हौंसलों के दीप रख सके तुम तो
ये ज़ुल्मतों की सल्तनत ज़रूर जाएगी

युगों युगों से है यही विधान कुदरत का
ख़िज़ां के बाद बाग में बहार आएगी

नही है दम किसी भी ग़ैर में हराने का
मेरे सगों की ही जफ़ा मुझे हराएगी

पिसेगी ख़ूब आह की कराह की सिल पे
हिना तभी मुहब्बतों की रंग लाएगी

करेगी याद एक दिन यक़ींन है मुझको
कभी तो ज़िन्दग़ी मुझे गले लगाएगी

रखेगी सिर्फ़ चंद रोज याद ये दुनिया
कुछेक रोज में तुझे भी भूल जाएगी

— सतीश बंसल

*सतीश बंसल

पिता का नाम : श्री श्री निवास बंसल जन्म स्थान : ग्राम- घिटौरा, जिला - बागपत (उत्तर प्रदेश) वर्तमान निवास : पंडितवाडी, देहरादून फोन : 09368463261 जन्म तिथि : 02-09-1968 : B.A 1990 CCS University Meerut (UP) लेखन : हिन्दी कविता एवं गीत प्रकाशित पुस्तकें : " गुनगुनांने लगीं खामोशियां" "चलो गुनगुनाएँ" , "कवि नही हूँ मैं", "संस्कार के दीप" एवं "रोशनी के लिए" विषय : सभी सामाजिक, राजनैतिक, सामयिक, बेटी बचाव, गौ हत्या, प्रकृति, पारिवारिक रिश्ते , आध्यात्मिक, देश भक्ति, वीर रस एवं प्रेम गीत.