।। विजयादशमी।।
आया विजयादशमी का त्योहार
संग में लाया खुशियां अपार
त्याग कर कम से कम एक विकार
और अपनाकर सात्विक विचार ।
अन्तर्मन में उजियारा फैलाएं
दशहरे को अधिक खुशनुमा बनाएं।
नकारात्मकता पास फटकने न पाए
चाहे कुछ भी करना पड़े उपाय
व्यर्थ के पचड़ों से बच कर रहें हम
छोटी-मोटी बातों पर न करें गम ।
खाली की तकरार में न उलझ जाएं
दशहरे को अधिक खुशनुमा बनाएं।
छोटे दुकानदारों से क्रय करें सामान
होगा समाज में उनका भी उत्थान
सबकी प्रगति में होगी भागेदारी
विकसित भारत की करो तैयारी।
कमजोर के साथ में खड़े हो जाएं
दशहरे को अधिक खुशनुमा बनाएं।
यदा-कदा करें हम आत्म-निरीक्षण
न कि करते रहें दूसरों का परीक्षण
मन में भरें सकारात्मक विचार
संजोकर रखें अपने सभी संस्कार।
सत्य के पक्ष में आवाज उठाएं
दशहरे को अधिक खुशनुमा बनाएं।
शस्त्रों की पूजा का विशेष महत्व
बिना शक्ति जल्द न पूर्ण होता ध्येय
कलम की ताकत अद्भुत व न्यारी
बड़े-बड़े राजनीतिज्ञों पर यह भारी।
जरा सोच-विचार कर जुबान चलाएं
दशहरे को अधिक खुशनुमा बनाएं।
अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक
सदियों से चली आ रही यह रीति
हर वर्ष रावण का पुतला जलाते
पर अपनी कमियां न दूर कर पाते।
थोड़ा भी सुधरें तो बात बन जाए
दशहरे को अधिक खुशनुमा बनाएं।
— नवल अग्रवाल
