ग़ज़ल
खुशबू से हवाओं में बिखर जाओगे तुम भी
इश्क़ करोगे तो संवर जाओगे तुम भी
हमेशा कौन रह सका यहां किसी के साथ
मजबूरियों में ही सही पर जाओगे तुम भी
मंज़िल नहीं है रहगुज़र है दुनिया यहां से
गुज़रे हैं बहुत लोग गुज़र जाओगे तुम भी
मौत से भी ज़्यादा क़त्ल डर के सर पे हैं
जो डर गए बेमौत ही मर जाओगे तुम भी
बुलंदियों पे कायमी मुकाम किसका है
मैं तो उतर गया हूं उतर जाओगे तुम भी
— भरत मल्होत्रा
