कविता

कविता : सफलता से पहले

सफलता से पहले
और असफलता के बाद
एक सिरे पर खड़े
हम करते हैं संघर्ष
बड़े बड़े विमर्श
करते हैं हर पहलू पर गौर
बनाते हैं रूपरेखा
फूँक फूँक कर तब कहीं
बढ़ाते हैं कदम आगे
खपा देते हैं खुद को
जूझते हैं हर वक्त
होकर पत्थर की तरह सख्त…
तब ऐसे में ज़रूरी होता है
अहम् को छोड़ना
सिरों को भी जोड़ना
ताकि रक्त के साथ
बहते रहें एहसास और जज़्बात
होती रहे अपनों से बात
बना रहे विश्वास
बढ़े आत्मविश्वास
करते रहें परवाह
वजहें भले ही कितनी हों मुश्किल
मिले रहें एक दूजे से दिल….
कि अनवरत प्रकिया है दिन के बाद रात और रात के बाद दिन…

!! शिप्रा !!

शिप्रा खरे

नाम:- शिप्रा खरे शुक्ला पिता :- स्वर्गीय कपिल देव खरे माता :- श्रीमती लक्ष्मी खरे शिक्षा :- एम.एस.सी,एम.ए, बी.एड, एम.बी.ए लेखन विधाएं:- कहानी /कविता/ गजल/ आलेख/ बाल साहित्य साहित्यिक उपलब्धियाँ :- साहित्यिक समीर दस्तक सहित अन्य पत्रिकाओं में रचनायें प्रकाशित, 10 साझा काव्य संग्रह(hindi aur english dono mein ) #छोटा सा भावुक मेरा मन कुछ ना कुछ उकेरा ही करता है पन्नों पर आप मुझे मेरे ब्लाग पर भी पढ़ सकते हैं shipradkhare.blogspot.com ई-मेल - shipradkhare@gmail.com