समाचार

इंटरनेशनल ह्यूमन सोलिडेरिटी अवार्ड 2020 से सम्मानित  हुए राजीव डोगरा ‘विमल’ 

कांगड़ा,हिमाचल प्रदेश। हिमाचल के युवा कवि लेखक राजीव डोगरा ‘विमल’ को राष्ट्रीय मासिक पत्रिका सच की दस्तक ने इंटरनेशनल ह्यूमन सोलिडेरिटी अवार्ड 2020 सम्मान देकर सम्मानित किया। राजीव को यह सम्मान उनको अपनी कविताओं और लेखों के माध्यम से समाज, देश, विश्व मानवता प्रेम, सद्भावना, सेवा, लोगों को संगठित करने और जागृत करने के लिए दिया गया।सम्मान मिलने पर उनके पिता हंसराज माता सरोज कुमारी और बड़े भाई पीएचडी शोधकर्ता अमित डोगरा तथा स्कूल के मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा,रविंदर नरयाल खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी,कुल्लू के साहित्यकार तथा संस्कृति के संरक्षक राज शर्मा और शिमला के साहित्यकार रोशन जसवाल ने अत्यंत खुशी व्यक्त की तथा राजीव को ऐसे ही अपने जिले, प्रदेश हिमाचल, देश भारत और एशिया महाद्वीप का नाम रोशन करने के लिए उत्साहित किया।

*डॉ. राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश Email- Rajivdogra1@gmail.com M- 9876777233