कविता

भारत की शान है तिरंगा

भारत की शान है तिरंगा
हर भारतीय का सम्मान है तिरंगा
विश्वमें भारतीयों की अमिट पहचान है तिरंगा
वीरता का गूंजता मंत्र है तिरंगा
धर्म की हर राह का सम्मान है तिरंगा
बाइबल है भागवत का श्लोक है तिरंगा
आयत एक कुरान का आलोक है तिरंगा
वेद की पावन ऋचा का ज्ञान है तिरंगा
विश्व का सबसे बड़ा जनतंत्र है तिरंगा
इस धरा का शांति का संधान है तिरंगा
चर्च के गुंबद मस्जिद की मीनार पर लगे तिरंगा
भारत की शान है तिरंगा
— किशन सनमुखदास भावनानी 

*किशन भावनानी

कर विशेषज्ञ एड., गोंदिया