कथा साहित्यलघुकथा

विकास

विकास

“केबिनेट मंत्री बनने की बधाई हो विधायक महोदय जी।” सरपंच जी ने उन्हें गर्मजोशी से गुलदस्ता थमाते हुए कहा।
“बहुत-बहुत आभार सरपंच जी। आप सबके सहयोग और आशीर्वाद से ही यह संभव हो सका है।” मंत्रीजी ने कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा।
“पहली बार इस क्षेत्र के विधायक को मंत्री बनने का अवसर मिला है।” सरपंच जी ने कहा।
“बिल्कुल। हमें अपने किए गए एक-एक वायदे याद हैं। हम विकास की गंगा बहाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। अपने सभी वादे पूरे करने की कोशिश जरूर करेंगे। आपके गाँव में मिडिल स्कूल का उन्नयन हाईस्कूल में, अस्पताल, पुलिस थाने की स्थापना, नगर पंचायत का दर्जा हम जरूर दिलवाएंगे। शराब की दुकान भी बंद करवाएँगे। अगले ही सत्र से आपके यहां हाईस्कूल खुल जाएगा।” मंत्रीजी बहुत उत्साहित थे।
“इसी सिलसिले में बात करने के लिए हम आपके पास आए हैं मंत्रीजी। बाकी सब तो ठीक है। ये हाईस्कूल का विचार छोड़ दीजिएगा।” सरपंच जी ने हाथ जोड़कर आग्रहपूर्वक कहा।
“क्या ? पर क्यों ?” मंत्रीजी ने आश्चर्य से पूछा।
“देखिए माननीय मंत्रीजी, यदि संभव हो, तो अभी जो मिडिल स्कूल चल रहा है, उसे भी किसी बहाने से बंद करवा दीजिए। हाईस्कूल खुल गया, तो यहाँ के नवयुवक पढ़ने-लिखने में समय वेस्ट करने लगेंगे। हमारे खेत खाली पड़े रह जाएंगे। वैसे भी आजकल मजदूरों की बड़ी समस्या है। और एक विशेष आग्रह ये भी है कि हमारे गाँव में शराब की दुकान बंद नहीं होनी चाहिए… सभी लोग संत-महात्मा बन गए तो… “” सरपंच जी ने अपनी समस्या बताई।
मंत्रीजी ने उन्हें पूरी तरह से आश्वस्त कर दिया।

  • डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा
    रायपुर, छत्तीसगढ़

*डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

नाम : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा मोबाइल नं. : 09827914888, 07049590888, 09098974888 शिक्षा : एम.ए. (हिंदी, राजनीति, शिक्षाशास्त्र), बी.एड., एम.लिब. एंड आई.एससी., (सभी परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण), पीएच. डी., यू.जी.सी. नेट, छत्तीसगढ़ टेट लेखन विधा : बालकहानी, बालकविता, लघुकथा, व्यंग्य, समीक्षा, हाइकू, शोधालेख प्रकाशित पुस्तकें : 1.) सर्वोदय छत्तीसगढ़ (2009-10 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 2.) हमारे महापुरुष (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 10-10 प्रति नि: शुल्क वितरित) 3.) प्रो. जयनारायण पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 4.) गजानन माधव मुक्तिबोध - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 5.) वीर हनुमान सिंह - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 6.) शहीद पंकज विक्रम - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 7.) शहीद अरविंद दीक्षित - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 8.) पं.लोचन प्रसाद पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 9.) दाऊ महासिंग चंद्राकर - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 10.) गोपालराय मल्ल - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 11.) महाराज रामानुज प्रताप सिंहदेव - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 12.) छत्तीसगढ रत्न (जीवनी) 13.) समकालीन हिन्दी काव्य परिदृश्य और प्रमोद वर्मा की कविताएं (शोधग्रंथ) 14.) छत्तीसगढ के अनमोल रत्न (जीवनी) 15.) चिल्हर (लघुकथा संग्रह) 16.) संस्कारों की पाठशाला (बालकहानी संग्रह) 17.) संस्कारों के बीज (लघुकथा संग्रह) अब तक कुल 17 पुस्तकों का प्रकाशन, 80 से अधिक पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का सम्पादन. अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादक मण्डल सदस्य. मेल पता : [email protected] डाक का पता : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, विद्योचित/लाईब्रेरियन, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम, ब्लाक-बी, ऑफिस काम्प्लेक्स, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) मोबाइल नंबर 9827914888