कविता

दोस्त और दौलत

उम्मीद बनाएं रखने में,
दोस्तों की बड़ी अहमियत है।
वफ़ा का रहस्य तो,
बस गरीब दोस्तों के यहां मिलता है,
यही जिंदगी की सबसे बड़ी इबादत है,
हम कह सकते हैं,
सबसे उम्दा ताकत है।

उम्मीद बनाएं रखने में,
ऐसे गरीब दोस्तों से मदद मिलती है।
ख़ज़ाने हैं जिनके पास,
उनसे बस फजीहत ही हमेशा,
आतीं जातीं रहतीं हैं।

वक्त आने पर सारी दुनिया,
अक्सर दूरी बना लेते हैं।
वफ़ा को सच्चे दोस्त ही,
सम्भालकर चलते हैं।

नजदिकियां बढ़ाने में,
धन-दौलत की सोहबत देखते हुए आगे बढ़ते हैं लोग।
सही और कमाल के रिश्ते को,
गरीब दोस्त ही बढ़ाते हुए,
नया इतिहास लिखते हैं।

आगे बढ़ने में इन्सानियत को,
सच्चा दोस्त ही बुलन्दी पर पहुंचाता है।
खुशियां समेटने में लगे हुए लोगों को,
बस वक्त अच्छा रहने तक ही,
दोस्त से दोस्ती करने का इल्म सही वक्त पर पता चल जाता है।

— डॉ. अशोक, पटना

डॉ. अशोक कुमार शर्मा

पिता: स्व ० यू ०आर० शर्मा माता: स्व ० सहोदर देवी जन्म तिथि: ०७.०५.१९६० जन्मस्थान: जमशेदपुर शिक्षा: पीएचडी सम्प्रति: सेवानिवृत्त पदाधिकारी प्रकाशित कृतियां: क्षितिज - लघुकथा संग्रह, गुलदस्ता - लघुकथा संग्रह, गुलमोहर - लघुकथा संग्रह, शेफालिका - लघुकथा संग्रह, रजनीगंधा - लघुकथा संग्रह कालमेघ - लघुकथा संग्रह कुमुदिनी - लघुकथा संग्रह [ अन्तिम चरण में ] पक्षियों की एकता की शक्ति - बाल कहानी, चिंटू लोमड़ी की चालाकी - बाल कहानी, रियान कौआ की झूठी चाल - बाल कहानी, खरगोश की बुद्धिमत्ता ने शेर को सीख दी , बाल लघुकथाएं, सम्मान और पुरस्कार: काव्य गौरव सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, कविवर गोपाल सिंह नेपाली काव्य शिरोमणि अवार्ड, पत्राचार सम्पूर्ण: ४०१, ओम् निलय एपार्टमेंट, खेतान लेन, वेस्ट बोरिंग केनाल रोड, पटना -८००००१, बिहार। दूरभाष: ०६१२-२५५७३४७ ९००६२३८७७७ ईमेल - ashokelection2015@gmail.com