कविता

कविता – श्रद्धा

सम्मान है तो दुनिया,
हमेशा देती आभार है।
इसके बिना जीवन में,
मूल्यों का अर्थ नही है,
यही जिंदगी की दरकार है।

नम्रता और सुचिता से,
इसके क़दम बढ़ती है।
उम्मीदों पर खरा उतरने में,
सबसे पहले रहती है।

यही जिंदगी की सबसे बड़ी कमाई है,
इसके बिना बस,
हरक्षण तकलीफों का मंजर दिखता है,
होती जग हंसाई है।

ज्ञान दर्पण से सुशोभित है,
यही श्रद्धा की परिकल्पना यहां।
इसके बिना जीवन में,
हर जगह दिखता है,
बस तक़दीर का सुना सुना।

हमें बेहतर विकल्प बनाने में,
इस उम्दा आगाज़ की
सबसे बड़ी जरूरत है।
इसकी सोहबत में रहना चाहिए,
यही जिंदगी की आगाज़ है,
कह सकते इबादत है।

अपने बड़प्पन का,
यही प्रमाण है।
नज़र अन्दाज़ करना ठीक नहीं है,
यही आन-बान और शान है।

श्रद्धा की शीतलता से,
खुशियां बेशूमार मिलता है।
सबको सही और सटीक,
यथार्थ ही दिखता है।

— डॉ. अशोक, पटना

डॉ. अशोक कुमार शर्मा

पिता: स्व ० यू ०आर० शर्मा माता: स्व ० सहोदर देवी जन्म तिथि: ०७.०५.१९६० जन्मस्थान: जमशेदपुर शिक्षा: पीएचडी सम्प्रति: सेवानिवृत्त पदाधिकारी प्रकाशित कृतियां: क्षितिज - लघुकथा संग्रह, गुलदस्ता - लघुकथा संग्रह, गुलमोहर - लघुकथा संग्रह, शेफालिका - लघुकथा संग्रह, रजनीगंधा - लघुकथा संग्रह कालमेघ - लघुकथा संग्रह कुमुदिनी - लघुकथा संग्रह [ अन्तिम चरण में ] पक्षियों की एकता की शक्ति - बाल कहानी, चिंटू लोमड़ी की चालाकी - बाल कहानी, रियान कौआ की झूठी चाल - बाल कहानी, खरगोश की बुद्धिमत्ता ने शेर को सीख दी , बाल लघुकथाएं, सम्मान और पुरस्कार: काव्य गौरव सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, कविवर गोपाल सिंह नेपाली काव्य शिरोमणि अवार्ड, पत्राचार सम्पूर्ण: ४०१, ओम् निलय एपार्टमेंट, खेतान लेन, वेस्ट बोरिंग केनाल रोड, पटना -८००००१, बिहार। दूरभाष: ०६१२-२५५७३४७ ९००६२३८७७७ ईमेल - [email protected]

Leave a Reply