कविता

कविता – गलतफहमी

भरोसा है तो दोस्ती है,
जुड़े रहने का सलीका हमें बताता है।
गलतफहमियां पैदा हुईं कि बस,
सब जगह बिखराव ही,
नज़र आता दिखने लगता है।

दोस्तों की सोहबत में,
बेइंतहा भरोसा जरूरी है।
थोड़ी सी गलतफहमियां,
इसकी बड़ी कमजोरी है।

हमेशा हमें इस इल्म को,
हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए।
नज़रों से देखा जाए तो,
इसकी सोहबत रखनी चाहिए।

अगल-बगल में रहना,
दोस्ती की तासीर गर्म और ठंडी हवा से,
दिल के करीब नहीं आता है।
भरोसा भरपूर होने पर ही,
सही फर्ज दोस्ती का,
निभाया जाता है।

शिकायतें दर्ज कर लिया गया है तो फिर क्या हुआ,
भरपूर भरोसा रखते हुए ही,
तमाम हसरतें पूरी की जा सकती है।
तकलीफें झेलने में,
सबसे पहले हमें नजदीकि सम्बन्धों को,
आबाद रखनी होगी,
इस ताकत से ही,
दोस्ती बरकरार रखने की,
मुक्कमल तैयारी की कोशिश,
पूरी की जा सकती है।

— डॉ. अशोक, पटना

डॉ. अशोक कुमार शर्मा

पिता: स्व ० यू ०आर० शर्मा माता: स्व ० सहोदर देवी जन्म तिथि: ०७.०५.१९६० जन्मस्थान: जमशेदपुर शिक्षा: पीएचडी सम्प्रति: सेवानिवृत्त पदाधिकारी प्रकाशित कृतियां: क्षितिज - लघुकथा संग्रह, गुलदस्ता - लघुकथा संग्रह, गुलमोहर - लघुकथा संग्रह, शेफालिका - लघुकथा संग्रह, रजनीगंधा - लघुकथा संग्रह कालमेघ - लघुकथा संग्रह कुमुदिनी - लघुकथा संग्रह [ अन्तिम चरण में ] पक्षियों की एकता की शक्ति - बाल कहानी, चिंटू लोमड़ी की चालाकी - बाल कहानी, रियान कौआ की झूठी चाल - बाल कहानी, खरगोश की बुद्धिमत्ता ने शेर को सीख दी , बाल लघुकथाएं, सम्मान और पुरस्कार: काव्य गौरव सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, कविवर गोपाल सिंह नेपाली काव्य शिरोमणि अवार्ड, पत्राचार सम्पूर्ण: ४०१, ओम् निलय एपार्टमेंट, खेतान लेन, वेस्ट बोरिंग केनाल रोड, पटना -८००००१, बिहार। दूरभाष: ०६१२-२५५७३४७ ९००६२३८७७७ ईमेल - [email protected]

Leave a Reply