बन जाऊं मैं बच्चा छोटा
मुझको बड़ा सुहाना लगता, कोई भी हो मेला,
मेले में हो सजे-सजाए, लोगों का बस रेला।
कुल्चे-छोले-रबड़ी-कुल्फी, खेल-खिलौने न्यारे,
झूले-हाथी-ऊंट सवारी, मेले के खेल निराले।
मेले के झूलों के क्या कहने, छोटा झूला, बड़ा झूला,
ऊंचा झूला, चकरी वाला झूला, झूलूं मैं हर इक झूला!
सावन में दीदी लगाए नीम पर झूला, वो भी झूलूं,
झूला झूलने में मस्त हो जाऊं, खाना-पीना भूलूं।
बचपन में पापा ने झुलाया मुझे बांहों का प्यारा झूला,
मां का लोरी सुना सुलाने का झूला, अब तक न भूला!
स्कूल का पट्टी वाला झूला, ऊंचा जाए तो कूदी लगाना,
रेत में गिरकर उठना, कपड़े झाड़ना, मित्र को झुलाना।
अब भी झूला दिखे कहीं तो बन जाऊं मैं बच्चा छोटा,
पैसे देकर झूला झूलूं, समझना न मुझे नितांत खोटा।
— लीला तिवानी
