ढुंढाई!
आओ खेलें छुपन-छुपाई,
चुन्नू-मुन्नू टिंकू भाई,
छिप जाओ, हम करें ढुंढाई!
चुन्नू अलमारी के पीछे,
मुन्नू छिपा पलंग के नीचे,
टिंकू ने मुन्नू की कर ली ढुंढाई!
मुन्नू की अब बारी आई,
दस तक गिनती उसने गिनाई,
चुन्नू की थी कर ली ढुंढाई!
चुन्नू ने जब सीटी बजाई,
कहाँ छिपे सब नजर न आई,
चुन्नू नहीं कर पाया ढुंढाई!
चुन्नू की अब शामत आई,
खेल-खेल में हुई लड़ाई,
भूल गए सब करना ढुंढाई!
— लीला तिवानी
