शिक्षक दिवस
जीवन का आधार शिक्षक होता है
अज्ञानता को मिटाकर ज्ञान की पहचान कराता है
हर मुश्किल को आसान बनाता है
सत्य ,असत्य का मार्ग दर्शाता है
शिष्यों को गुण,अवगुण से पहचान कराता है
शिक्षक आदर्श बनते जो सत्कर्म राह पर चलते है
शिष्यों को नई दिशा में चलने के लिए प्रेरित करते है
राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक अहम भूमिका निभाता है
शिक्षक एक ऐसा मित्र जिससे जीवन संवर जाता है
शिक्षक ही सुंदर बगिया जिससे संसार महक जाता है
शिष्यों का करते भविष्य का निर्माण त्रिदेव कहलाता है
शिक्षक को आदर ,सम्मान से नमन करते है.[…]
— पूनम गुप्ता
