कविता

आज छह दिसंबर है :1992 की याद

अपना भारत जो दुनिया का सुंदर चमन
सारी दुनिया से प्यारा और न्यारा बतन
ये मंदिर भी अपना और मस्जिद भी अपनी
इनसे आशा की किरणे बनी पाई गयीं

हम तो कहते कि मंदिर में रहता खुदा
जो मंदिर में है न बो इससे जुदा
नाम लेते ही अक्सर असर ये हुआ
बातें बिगड़ी छड़ों में बनाई गयीं

कोई कहता क़ि मंदिर बनेगा यहाँ
कोई कहता कि मस्जिद रहेगी यहाँ
दूरियां बे दिलों की बढ़ातें गए
और कह कह के दहशत बढ़ायी गयी

तुम देखो की भारत में क्या हो रहा
आज राम रहीमा भी क्या सो रहा
अपने हाथों बनाया सजाया जिसे
उसे जलाकर दिवाली मनाई गयी

अपने साथी सखा जो दिलों में रहे
प्यार उनसे हमेशा हम करते रहें
उनके खूनों से हाथों को हमने रँगा
इस तरीके से होली मनाई गयी

आज सूरत की सूरत को क्या हो गया
देखो अब्दुल का बालिद कहाँ खो गया
अब सीता अकेली ही दिखती है क्यों
आज जीबित चिता ही जलाई गयी

अब तो होली में आता नहीं है मजा
ईद पर भी ना हम तो गले ही मिले
आज अपना हमें कोई कहता नहीं
प्यार की सारी बातें भुलाई गयीं

आज मंदिर में रामा भी दिखता नहीं
मुझे मेरा खुदा भी है रूठा हुआ
बो युक्ति जो हमको थी बंधे हुयी
पल भर में सभी बे मिटाईं गयीं

हमको दुनिया में हर पल तो रहना नहीं
खाली हाथो ही जाना पड़ेगा बहां
देख दुनिया हँसी अपनी बुद्धि फसें
सो दुनियां हँसी यूँ बनाई गयीं

— मदन मोहन सक्सेना

*मदन मोहन सक्सेना

जीबन परिचय : नाम: मदन मोहन सक्सेना पिता का नाम: श्री अम्बिका प्रसाद सक्सेना जन्म स्थान: शाहजहांपुर .उत्तर प्रदेश। शिक्षा: बिज्ञान स्नातक . उपाधि सिविल अभियांत्रिकी . बर्तमान पद: सरकारी अधिकारी केंद्र सरकार। देश की प्रमुख और बिभाग की बिभिन्न पत्रिकाओं में मेरी ग़ज़ल,गीत लेख प्रकाशित होते रहें हैं।बर्तमान में मैं केंद्र सरकार में एक सरकारी अधिकारी हूँ प्रकाशित पुस्तक: १. शब्द सम्बाद २. कबिता अनबरत १ ३. काब्य गाथा प्रकाशधीन पुस्तक: मेरी प्रचलित गज़लें मेरी ब्लॉग की सूचि निम्न्बत है: http://madan-saxena.blogspot.in/ http://mmsaxena.blogspot.in/ http://madanmohansaxena.blogspot.in/ http://www.hindisahitya.org/category/poet-madan-mohan-saxena/ http://madansbarc.jagranjunction.com/wp-admin/?c=1 http://www.catchmypost.com/Manage-my-own-blog.html मेरा इ मेल पता: madansbrac@gmail.com ,madansbarc@ymail.com