गीतिका/ग़ज़ल

ख़ुशी मनाओ

खा रसगुल्ले ख़ुशी मनाओ ,
जीवन को खुशहाल बनाओ।

दुख आए तो आने देना ,
लेकिन उनको तुरत भगाओ।

कोयलिया गुमसुम ना बैठो ,
कोई मीठा गीत सुनाओ।

अनबन करना बात न अच्छी ,
चलो मिलो फिर हाथ मिलाओ।

जीवन को समझो मधुशाला ,
खुशियों को जग में छलकाओ।

— महेंद्र कुमार वर्मा

महेंद्र कुमार वर्मा

द्वारा जतिन वर्मा E 1---1103 रोहन अभिलाषा लोहेगांव ,वाघोली रोड ,वाघोली वाघेश्वरी मंदिर के पास पुणे [महाराष्ट्र] पिन --412207 मोबाइल नंबर --9893836328