बिहार के रूपेश को मिला “भारत गौरव रत्न सम्मान–2025”
बिहार राज्य के सीवान जिले के चैनपुर गाँव निवासी स्वर्गीय भीष्म प्रसाद के सबसे छोटे सुपुत्र रूपेश कुमार को “भारत गौरव रत्न सम्मान–2025” से सम्मानित किया गया है। यह भव्य महाधिवेशन अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी (रजि.), फरीदाबाद (हरियाणा) द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित कवि-कवयित्रियों की गरिमामयी सहभागिता रही।
