समाचार

भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

6 जनवरी 2026 को गाजियाबाद के शम्भू दयाल इन्टर कॉलेज में मालती देवी सेवा संस्थान द्वारा   भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन बहुत भव्य तरीके से किया गया  कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि डाॅ० जय सिंह आर्य जी ने की। मुख्य अतिथि डाॅ० सुजीत कुमार मिश्र जी सचिव भारतीय चुनाव आयोग, विशिष्ट अतिथि श्री ऋषि कुमार शर्मा जी पूर्व उपसचिव हिंदी अकादमी दिल्ली, एवं डाॅ० हरिदत्त शर्मा जी सचिव उत्तर प्रदेश नाटक अकादमी, ने मंच को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम का आगाज़ राष्ट्रीय कवि डाॅ० सुदेश कुमार जख्मी जी ने बेहद खूबसूरत अंदाज में किया। श्री राम अवतार शर्मा जी की हास्य और व्यंग्यात्मक रचनाओं ने दर्शकों के मन को खूब गुदगुदाया। राष्ट्रीय कवि डाॅ० अनिल बाजपेई जी के ओजस्वी काव्य पाठ ने खूब तालियां बटोरी। राष्ट्रीय गीत डाॅ० राधेश्याम मिश्र जी की संयोजिका और संस्थान की संस्थापिका डाॅ० निवेदिता शर्मा ने अपने चिर परिचित अंदाज में गीत सुनाकर सबके मन को छू लिया। अंत में डाॅ० जय सिंह आर्य जी के देशभक्ति गीत ने महफ़िल में अलग रंग भरा ,कार्यक्रम के अन्त में जनपद के विभिन्न शहरो से आये कवि कवियित्रियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें शालिनी शर्मा, सांत्वना शुक्ला,रोहित रोज,आर डी गौतम तथा सुधा बसौर प्रमुख थे


शालिनी शर्मा

पिता का नाम-स्वर्गीय मथुरा प्रसाद दीक्षित माता का नाम -श्रीमती ममता दीक्षित पति का नाम-श्री अनिल कुमार शर्मा वर्तमान स्थायी पता- केऐ-16 कर्पूरी पुरम गाजियाबाद फोन न0- 9871631138 जन्म एंव जन्म स्थान-09.04.1969, परीक्षित गढ़ गाजियाबाद उप्र शिक्षा एवं व्यवसाय-बीएससी बीएड़,अध्यापिका व सहायक NCC आफिसर (13 यूपी गर्ल्स बटालियन) प्रकाशित रचनाएं एवं विवरण-अमर उजाला काव्य में 48 रचनायें प्रकाशित, विभिन्न पत्रिकाओं में रोज रजनाएं प्रकाशित होती हैं,दो तीन सम्मान प्राप्त