वक्त की तालीम है मगरूर बनने से रोकने की
वक्त सिखाए
धीरे चलना
झुक कर जीना
सच को चुनना
घमंड टूटे
क्षण में अक्सर
समय दिखाए
असली दर्पण
नर्म हवा सा
जीवन बहता
जो झुक जाता
वही रहता
ऊँचाई भी
क्षणिक ठहराव
वक्त के आगे
सबका प्रभाव
सादगी में
सच्चा मान
वक्त सिखाए
विनम्र पहचान
— डॉ. अशोक
