बाल कविता

तोता

हरियल तोता कहते मुझको
चोंच मेरी है लाल।
हरे पेड़ पर बैठा करता
ठुमक ठुमक है चाल।।

बाग बगीचे में जाकर
मीठे मीठे फल खाता।
कोई मुझको पकड़ न पाए
फुर्र डाल से उड़ जाता।।

यजु, मिष्ठी जब बातें करते
भूल जाते वो सारे काम।।
नानी कहती बोल मेरे मिट्ठू
जय श्री राम, जय श्री राम।।

— मनु वाशिष्ठ

मनु वाशिष्ठ

c/o श्री अशोक वाशिष्ठ मंगल भवन ब्लॉक ए फ्लैट नंबर 201 बी बाल मंदिर स्कूल के पास माला रोड कोटा जंक्शन राजस्थान

Leave a Reply