५ राज्यों के विधानसभा चुनाव मई -२०२६
जिनके पास हों एक से एक बढकर
अत्यंत ही कुशल रणनीतिकार
तब आगे भी ऐसे ही चमत्कारिक
परिणामों के लिए रहिये तैयार ।।
थकावट इनके चेहरों पर भूल से भी
कभी नजर आती नही
एक बार जहां पर यह पांव जमाते
तत्पश्चात कभी कदम डगमगाते नही।
कोई चाहे जितनी कर ले आलोचना
जब तक न करेगा स्वयं की विवेचना
आगे भी यूं ही मिलती रहेगी हार
ऐसे परिणामों के लिए रहिये तैयार।।
लोकतंत्र में हार और जीत का
चोली-दामन जैसा साथ है
तीन राज्यों में अगर कमल खिला है
तो केरल के सिर पर हाथ है।
जो भी जिसके हिस्से में है आया
जनता के समर्थन के बल पर ही पाया
इसको न करेंगे जो सहर्ष स्वीकार
ऐसे परिणामों के लिए रहिये तैयार।।
समय-समय पर अपने कार्यों की
समग्र समीक्षा करते रहना आवश्यक
अति विश्वास में जो रहेंगे आप डूबे
लापरवाही पड़ सकती हानिकारक।
जनता जनार्दन से जब कट जाएंगे
या व्यर्थ के विवादों में उलझ जाएंगे
हो जाएगा फिर ऐसा ही बंटाधार
ऐसे परिणामों के लिए रहिये तैयार।।
कुछ भी हो अन्ततः लोकतंत्र जीता
नकारात्मकता पर लग गया पलीता
सभी जगह पड़ा अभूतपूर्व मतदान
आशा है होगा जनता का कल्यान।
समझनी पड़ेगी अपने वोट की ताकत
इससे मिलेगी जन-जन को हिफाजत
जनता के निर्णय को जो देगा नकार
ऐसे परिणामों के लिए रहिये तैयार।
— नवल अग्रवाल
