मेरा शहर “कोटा”
राजस्थान का एक शहर है कोटा
“शिक्षा नगरी“ पहचान है कोटा
देश के कोने कोने से आते बच्चे
कोचिंग की काशी है कोटा
“चंबल रिवर फ्रंट” आकर्षण है
घड़ियाल सेंचुरी प्रजनन केंद्र है कोटा
मुकुंदरा टाइगर रिजर्व, दरा अभ्यारण्य
प्रकृति दिखलाती, चंबल सफारी कोटा
शिवपुरी धाम में सैकड़ों शिवलिंग
गैपरनाथ, छोटी समाधि शिवमंदिर कोटा
कर्णेश्वर महादेव, कंसुआ प्राचीन मंदिर
गरड़िया महादेव, शिव आराध्य है कोटा
दाढ़ देवी, मां त्रिकुटा धार्मिक स्थल है
बीजासन माता में आस्था है कोटा
शाही करणी माता मंदिर नांता में
अभेड़ा जैविक उद्यान है कोटा
“विश्वास की दीवार” राधाकृष्ण मंदिर
इस्कॉन टेंपल, हरे कृष्ण मंदिर है कोटा
मथुराधीश, वल्लभसम्प्रदाय की
प्रथम पीठ, मिनी नंदग्राम है कोटा
प्रकृति करीब, कराई के बालाजी
तिरुपति, गोदावरी धाम है कोटा
आस्था केंद्र है, रंगबाड़ी बाला जी
चमत्कारी हनुमान मंदिर है कोटा
माइंस, कोटा स्टोन का व्यापार
हींग कचौड़ी चटकार है कोटा
लौंग, चिवड़ा, कड़के, मिक्सचर
नमकीनों की शान है कोटा
अलनिया बांध, हैंगिंग ब्रिज केबल का
जवाहर सागर बांध, बैराज है कोटा
किशोर सागर कृत्रिम झील बीच में
जग मंदिर महल जगमग है कोटा
विभीषण मंदिर, कैथून की साड़ी
तीज मेला, गणगौर उत्सव है कोटा
एडवेंचर फेस्टिवल, दशहरा मेला
अनंत चतुर्दशी महोत्सव है कोटा
भित्ति चित्र संजोए, ऐतिहासिक
बड़े देवताजी की हवेली है कोटा
म्यूजियम,आर्ट गैलरी शान विरासत
ब्रज विलास, गढ़ पैलेस है कोटा
थर्मल पावर प्लांट, संचालित कोयले से
पानी, गैस, बायोमास, परमाणु, सौर ऊर्जा
जहां छः तरीके से बनती बिजली
देश का एकमात्र शहर है कोटा
साहित्यिक, नाट्य, काव्य गतिविधियां
फिल्मांकन की सिटी भी है कोटा
“पुरातत्व बाड़ोली मंदिर“ परिसर
सेवन वंडर, चंबल गार्डन हरियाली कोटा
लोकसभा स्पीकर बिरला हैं
देश विदेश के नक्शे पर छाए कोटा
एन जी ओ, स्वयंसेवी संस्थाएं अनेक हैं
भारत विकास परिषद, पहचान है कोटा
— मनु वाशिष्ठ
